फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारक्षित ट्रेनों में एमएसटी, क्यूएसटी सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनारक्षित ट्रेनों में एमएसटी, क्यूएसटी सेवा शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण काल से बंद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। अनारक्षित ट्रेनों में रेलवे ने दैनिक यात्रियों को एमएसटी सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। तीन सितंबर से यात्री मेल के रूप में चल रहीं अनारक्षित ट्रेनों में पास बनवा सकेंगे।
रेलवे ने दैनिक यात्रियों को एमएसटी और क्यूएसटी पास सुविधा तीन सितंबर से उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। पास सुविधा उन्हीं अनारक्षित ट्रेनों में उपलब्ध होगी, जिन ट्रेनों में यात्रियों को बुकिंग विंडो टिकट प्राप्त कर रहे हैं। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि नजीबाबाद से गजरौला के बीच चलने वाली ट्रेन में सफर करने वाले दैनिक यात्री तीन सितंबर आज से मासिक और तिमाही टिकट बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद से गुजरने वाली मुरादाबाद-सहारनपुर मेल पैसेंजर ट्रेन में भी यात्रियों को रेलवे ने पास सुविधा उपलब्ध कराई है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को मेल किराए में परिवर्तित कर काफी समय पूर्व संचालित करने का निर्णय लिया था। इन ट्रेनों में रेलवे ने अब पास सुविधा भी यात्रियों को देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें