फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने बरसात से पहले गंगा, रामगंगा और खो नदी पर बाढ़ से निजात दिलाने को बांधों का निर्माण कराने का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने बांधों का निर्माण कराने का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद ने नगीना संसदीय क्षेत्र के बिजनौर और धामपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के दिनों में आने वाली बाढ़ से होने वाले जान-माल की सुरक्षा के मामले को लोकसभा में उठाया है।
विज्ञापन

सांसद ने वार्ता के दौरान कहा कि नगीना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में धामपुर विधानसभा क्षेत्र से रामगंगा, खो नदी गुजरती है। इन नदियों के किनारे बसे काफी गांव बेनीपुर, कोपा, मंधौरा, नाथाडोई, नंद गांव, हादकपुर आदि बसे हैं। इन गांवों में बरसात के दिनों बुरा हाल हो जाता है। लोगों की जानमाल का काफी नुकसान होता है। नयागांव, नंदगांव और हादकपुर की स्थिति तो बहुत खराब हो जाती है। कटान के कारण लोगों का गांवों से बाहर निकलना दूभर हो जाता है। यहां पर दोनों स्थानों पर बांध का बनाया जाना बहुत जरूरी है। नजीबाबाद विधानसभा में गंगा नदी है। गंगा नदी के किनारे बसे गांव नांगल से गौसपुर तक अभी कटान हो रहा है। यहां पर भी बांध बनाना बहुत जरूरी है। बताया गया कि यह नदियां वर्षा ऋतु में लोगों को बहुत अधिक क्षति पहुंचाती हैं। सरकार को इन गांवों को बाढ़ से बचाने को बांध का निर्माण कराने के साथ-साथ बोल्डर स्टंट का निर्माण भी कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें