फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम परिनिर्वाण दिवस: बसपा संस्थापक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सांसद मलूक नागर ने कही ये बात

Tue, 10 Oct 2023 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बिजनौर के नगीना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बसपा सांसद गिरीश चंद्र और मलूक नागर ने भी समारोह में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
बसपा सांसद मलूक नागर दाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम की विचारधारा आज भी हमारे बीच है और हमेशा बनी रहेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाना ही पार्टी संस्थापक काशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


सोमवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में बसपा की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह हुआ। जिसका शुभारंभ नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र, बिजनौर सांसद मलूक नागर, मुरादाबाद मंडल प्रभारी रणविजय सिंह, जाफर मलिक, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार आदि ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बसपा सांसद मलूक नागर बीच में - फोटो : Amar Ujala
बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने कहा कि बसपा संस्थापक काशीराम ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले लोगों, पिछड़े व दलित समाज के लोगों के उत्थान में लगा दिया था। उनके द्वारा बहुजन समाज पार्टी की स्थापना समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को हर क्षेत्र में ऊंचा उठाने के लिए की गई थी।
विज्ञापन

बसपा सांसद मलूक नागर व कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने कार्यकर्ताओं व कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से कांशीराम के बताएं मार्ग पर चलने व आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सांसद मलूक नागर बोले-बसपा मुखिया मायवती ने सर्वसमाज के लिए किया काम
बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए जितने काम पिछड़े वर्ग, दलित समाज व अल्पसंख्यकों के साथ-साथ सर्व समाज के लिए किए हैं उतने आज तक कोई सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को पूरा करते रहने के लिए पार्टी को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें