फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से उलझे ग्रामीण

Tue, 11 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धारूवाला में गांव धर्मनगरी में चल रहे महादुर्गोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह का सियासी भाषण गांव वालों को पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन

गांव वालों ने सांसद से माइक लेकर  उन्हें मंच से उतार दिया। इसको लेकर सांसद के समर्थकों व गांव वालों में नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण सांसद से भी उलझ गए और इस पर अपनी गहरी नाराजगी जताई।
गांव धर्मनगरी में महादुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। रोज शाम को आरती के बाद गांव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। रविवार रात को भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह गांव में पहुंचे। उनको गांव वालों ने दो शब्द बोलने के लिए बुलाया, तो भारतेंद्र सिंह माइक लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों वाले मंच पर पहुंच गए। मंच से राजनीतिक भाषण शुरू कर दिया। इसका गांव वालों ने विरोध कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव वालों ने उनसे माइक ले लिया और मंच से भी उतार दिया। 
विज्ञापन

इस बात को लेकर गांव वालों व सांसद के समर्थकों में तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला शांत होने के कुछ देर बाद सांसद अपने समर्थकों के साथ गांव से चले गए। उधर, सांसद समर्थकों ने माइक लेने व मंच से सांसद का उतारने की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें