फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में किया धमाल

Tue, 11 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
े केपीएस इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में केपीएस कन्या इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे से सभी का मन माेह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जगतराज त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। नेशनल स्तर पर खेल चुकीं दो छात्राओं काजल व करिश्मा को डीएम ने सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने अपनी आजादी को हम हरगिज भूला सकते नहीं गीत गाकर माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। नारी सशक्तिकरण पर नाटिका प्रस्तुत कर नारियों का सम्मान करने व बेटियों को बचाने की अपील की। इसके अलावा अनेक गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।  जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, विधायक रुचि वीरा ने छात्राओं के साथ मन लगाकर पढ़ने तथा तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

स्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी आगंतुकों का आभार जताया गया। एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसडीएम अनुज सिंह, तहसीलदार राजेश वर्मा, खुशनूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें