फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल बिना गन्ना पेरे बंद हुईं तो डीसीओ कार्यालय और तहसीलों में भरेंगे गन्ना:दिगंबर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल बिना गन्ना लिए बंद हुईं तो आंदोलन: दिगंबर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी में जनता को मरने के लिए छोड़ देने वाली सरकार और प्रशासन किसानों को भी मार देना चाहता है। नजीबाबाद सहकारी शुगर मिल जिसकी क्षमता वृद्धि करने की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही नजीबाबाद पहुंचकर की थी आज तक क्षमता वृद्धि नहीं हो पाई।
दिगंबर सिंह ने कहा कि पिछले साल संगठन ने आंदोलन भी किया था। चालू पेराई सत्र में किसानों के खेतों में खड़ा करना छोड़ कर शुगर मिल को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के पास गन्ना है और मंडावली थाना क्षेत्र के रामदास वाली, गांव बड़ी जटपुरा आदि सेंटर को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। नजीबाबाद शुगर मिल द्वारा कोई फ्री इंडेंट जारी नहीं किया गया है। कोई किसान सेंटर पर बोलने की हिम्मत कर रहा है तो पुलिस द्वारा किसान को थाने में बंद करके उसका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि खेतों में गन्ना खड़ा रहते मिल बंद की गई तो किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय और तहसीलों में गन्ना भर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावली पुलिस की गुंडागर्दी पर शीघ्र अंकुश न लगाया गया तो मंडावली क्षेत्र के किसान मंडावली थाने में गन्ना डालेंगे। दिगंबर सिंह ने कहा कि वे मिल बंद होने पर अपना गन्ना मंडावली थाने में लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें