नहटौर (बिजनौर)। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार सड़क किनारे खाई में जा घुसी। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोहावार निवासी जितेंद्र कुमार बाइक से नहटौर अपने परिचित से मिलने आया था। वह नहटौर से नूरपुर जा रहा था। जब वह गांव समसपुर ईंट भट्टे के सामने पहुंचा तभी नूरपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार असंतुलित होकर खाई में पहुंच जा घुसी। चालक कार छोड़कर मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।