फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झगड़े में सास ने निगला जहर, बहू ने लगाई खुद को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में सास-बहू के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद सोमवार रात दर्दनाक घटना में बदल गया। बहू से कहासुनी के बाद सास ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जबकि उसके लगभग एक घंटे बाद बहू ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसी बहू का दिल्ली में उपचार चल रहा है, जबकि सास की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्योहारा पुलिस गांव पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी अभिकांत यादव ने 2021 में प्रयांशी यादव (28) पुत्री किरन यादव निवासी आलमपुर केंत, नौगांवा सादात, जनपद अमरोहा से प्रेम विवाह किया था। प्रयांशी की पहली शादी 2016 में मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। कोरोना काल में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। प्रयांशी के पहले विवाह से दो पुत्र भी हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अभिकांत की मां मिथलेश देवी पुत्र के प्रेम विवाह से नाराज रहती थीं। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे मिथलेश और प्रयांशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चलीं गईं। रात में सास मिथलेश देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि प्रयांशी ने भी घर में रखा डीजल अपने ऊपर उडेलकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति अभिकांत यादव ने कमरे का दरवाजा तोड़कर किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी प्रयांशी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सास की भी उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें