फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्मी में स्वास्थ्य, बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी में स्वास्थ्य से लेकर बिजली व्यवस्था तक चमराई हुई है। गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी अधिक होने से सरकारी अस्पतालों में जांच मशीनें बंद पड़ गई हैं। स्योहारा स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह के समय ही केवल दो घंटे ही सीबीसी जांच हो रही है। इसका कारण गर्मी में मशीन का काम नहीं करना है। वहीं, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, आर्द्रता बढ़ने से उमस से बुरा हाल : जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन के तापमान में तो 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है लेकिन आर्द्रता में बढ़ोतरी हुई है। इससे उमस बढ़ गई है। मंगलवार को आर्द्रता 88 और बुधवार को आर्द्रता 92 रही। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उमस भी लोगों को सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें