बिजनौर में हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धामपुर स्योहारा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार को कांठ के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी नईमा पत्नी नवाब (40) अपने पुत्र अलकैफ (20) के साथ बाइक पर सवार होकर धामपुर की ओर आ रहे थे। जहां ग्राम हैजरी के निकट उनकी बाइक एक रिक्शा की चपेट में आ गई।