फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 486 घरों और 613 कंटेनर में मच्छर का लार्वा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डेंगू, मलेरिया की दृष्टि से यह मौसम मुफीद है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया का खतरा बना हुआ है। मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। जिले में इस साल 1099 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत ही नष्ट कराया।
विज्ञापन

सहायक मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि टीम ने जिले के 614465 घरों का निरीक्षण किया। इनमें से 486 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। इसके अलावा 830173 कंटेनर की जांच के बाद 613 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया। लार्वा मिलने के बाद टीम ने तुरंत ही निस्तारण कराया। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 131 गांवों में डेंगू, मलेरिया अधिक खतरा है। जिसके चलते मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही घरों के आसपास और गमलों में पानी एकत्र नहीं होने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा और अन्य विभागों के समन्वय से सफाई अभियान, फॉगिंग, एंटी लार्वा गतिविधियां और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अतिसंवेदनशील गांवों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होगी।
इन ब्लॉकों के गांवों में डेंगू का अधिक खतरा
ब्लॉक- गांव की संख्या
कासमपुरगढ़ी- 12
कोतवाली- 12
हल्दौर- 11
जलीलपुर- 12
नजीबाबाद- 12
चंदक- 11
किरतपुर- 11
स्योहारा- 10
धामपुर- 10
नूरपुर- 12
नहटौर- 10
बिजनौर शहर- 08
नोट: यह जानकारी मलेरिया विभाग से ली गई है।
जिले में 486 घरों और 613 कंटेनर में मच्छर का लार्वा मिला है। उसे तुरंत नष्ट करा दिया गया। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों को डेंगू, मलेरिया के लक्षण और बचाव की जानकारी दी जा रही है। ....मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें