फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीडीए सम्मेलन में सपा नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
नहटौर में सपा के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। संवाद
विज्ञापन
नहटौर। समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला गया। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा तथा कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



रविवार को नगर के सीआर फार्म में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि देश का संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां शिक्षा विरोधी हैं और प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। तक्षशिला और नालंदा जैसे ऐतिहासिक शिक्षा केंद्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं, किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की।


मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने जौहर विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों को बचाने की जरूरत है, उन्हें तोड़ने की नहीं। उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पेपर लीक, महंगाई और चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद


सम्मेलन में नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी, नगीना विधायक मनोज पारस, नजीबाबाद विधायक तस्लीम अहमद, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, पूर्व सांसद डॉ. यशवीर सिंह धोबी, प्रदेश सचिव काजी जमाल नासिर, जिलाध्यक्ष हनी फैसल, धनंजय यादव, रमेश सिंह सैनी, योगेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह फलौदिया, सिकंदर कस्सार, वीरेंद्र सिंह प्रधान, उमेश वाल्मीकि, कमलेश भुईयार, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र पाल (गुरुजी), महमूद कस्सार, पूर्व विधायक नइमुल हसन, अनिल यादव, जाकिर हुसैन, जिला सचिव जावेद इब्राहिम, जिला सचिव मुदित त्यागी आदि मौजूद रहे।

नहटौर में सपा के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें