फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन माह में छह से अधिक लोगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। कादराबाद क्षेत्र में गुलदार ने इस्लाम नगर तथा चौहड़ वाला में तीन माह के भीतर छह से अधिक लोगों पर हमले किए हैं। वन विभाग को केवल एक ही गुलदार के मुरलीवाला में पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। वहीं शनिवार को गांव जामुनवाला में गुलदार के हमले में मृत क्रांति देवी का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद देर शाम शव को गमगीन माहौल तथा पुलिस की मौजूदगी में कालागढ़ रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जामुनवाला में गन्ने के खेत की निराई के दौरान गुलदार के हमले से वृद्धा क्रांति देवी की पति रंजीत सिंह की मौजूदगी में मौत हो गई थी। वृद्धा की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को अफजलगढ़ कालागढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। रात करीब 9 बजे इस संबंध में नगीना रेंजर को मांग पत्र भी सौंपा गया। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों को उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।
मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। शांति व्यवस्था बनाने के लिए अफजलगढ़, रेहड़ तथा शेरकोट थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

रेंजर प्रदीप शर्मा व तहसीलदार धनराज पटेल ग्रामीणों से बैठ कर वार्ता का प्रयास करते रहे जाम से दोनों ओर वाहनों की एक किमी दूर तक लाइन लग गई थी।
करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों व वन विभाग के बीच कुछ शर्तों के साथ जाम खोलने पर सहमति बनी। क्रांति देवी के पुत्र नीरज कुमार को सरकारी नौकरी तथा 20 लाख रुपये का मुआवजा तथा आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मारने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें