फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मार्च में छह लाख से ज्यादा को लगेगा टीका, 50 साल से ऊपर के लोगों को लगेगी  वैक्सीन

Wed, 17 Feb 2021 11:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- जिले में 50 साल से ऊपर के लोगों को लगेगी एंटी कोविड वैक्सीन 
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद जिले में अब 50 वर्ष से ऊपर के लगभग छह लाख सात हजार 915 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कार्यालयों, विकास खंड कार्यालयों, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


देश में अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हो चुकी है। शासन के निर्देश पर अब तक लगभग 12 हजार अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है और अन्य विभागों के करीब 1100 फ्रंटलाइन वर्कर को भी एंटी कोविड वैक्सीन लगाई गई है। अब 50 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।

जिले की जनसंख्या करीब 48 लाख 63 हजार 323 की लगभग 12.5 प्रतिशत आबादी 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की है। मार्च में यह टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इससे पूर्व प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4893 बूथों पर होगा टीकाकरण
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान के लिए कुल 4863 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस टीकाकरण कार्यक्रम को सात सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। आवश्यकता के अनुसार इन केंद्रों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि 50 साल से ऊपर वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता युवाओं की अपेक्षा कम होती है। इसलिए कोरोना योद्धाओं के बाद अब इस आयु वर्ग के लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 
 
हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा पंजीकरण 
जनपद में कुल 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। एंटी कोविड टीकाकरण से पूर्व जनपद के 50 से ऊपर की आयु वाले व्यक्ति अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कर अपना पंजीकरण हेल्प डेस्क पर करा सकते हैं। इसके बाद संबंधित केंद्र का डाटा एंट्री ऑपरेटर कोविन पोर्टल पर अपलोड करेगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद टीकाकरण हो जाएगा। 
 
आज 35 बूथों पर होगा 4500 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गुरुवार को जनपद में 35 बूथ पर 4500 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 19 फरवरी को मॉपअप के दौरान एक और मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें