फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक दिन में 66 लाख से अधिक पौधे रोपे

विज्ञापन
बिजनौर के महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण करते अति​थिगण। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को जनपद में 66 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रत्येक नागरिक को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी एवं आयुक्त निबंधन एवं सहकारिता योगेश कुमार ने कहा कि जनपद में विभिन्न थीम आधारित वनों का विकास किया जा रहा है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनसहभागिता से हरित आवरण बढ़ाने पर जोर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक बिजनौर में करीब 6 करोड़ पौधों का रोपण हो चुका है।
जनपद न्यायालय परिसर में मुख्य अतिथि जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा रुद्राक्ष एवं बरगद के पौधे लगाए गए। जनपद न्यायाधीश बिजनौर संजय कुमार सप्तम द्वारा सिंदूर का पौधा रोपित किया गया। समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने भी पौधरोपण किया।

बिजनौर के महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण करते अतिथिगण। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें