फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 13 अगस्त की यात्रा में 600 से ज्यादा ट्रैक्टर होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने को झोंकी ताकत
विज्ञापन




धामपुर। भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को धामपुर तहसील के सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों पर ट्रैक्टर यात्रा निकालेगी। यात्रा को सफल बनाने को तहसील के सभी 929 गांवों के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। सभी ब्लॉकों में करीब 600 से ज्यादा ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि ट्रैक्टर यात्रा के बाद ब्लॉक के अधिकारियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 150 से लेकर 200 की संख्या में ट्रैक्टरों को शामिल करने का लक्ष्य है। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से निरंतर किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त आह्वान पर 13 अगस्त को ट्रैक्टर यात्रा सवेरे 10 बजे शुरू होगी और 12 बजे समापन होगा। कार्यकर्ता अपने ब्लॉकों में एकत्रित होंगे। अफजलगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र सिंह चौहान ने 250, धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने 200 ट्रैक्टरों के शामिल होने की बात कही है। स्योहारा ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार तथा नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार का कहना गांवों का भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें