फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पैदा हुई मृत बच्ची, पिता ने लगाई पोस्टमार्टम कराने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंसार अहमद ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

नगीना। सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक मृत बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के पिता ने पुलिस से उसका पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है। ग्राम कस्बा कोटरा निवासी अंसार अहमद ने सोमवार को डायल-112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।
अंसार अहमद का आरोप है कि डिलीवरी से पहले नर्स ने उसकी पत्नी को अल्ट्रासाउंड कराने भेजा। इस अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्ची की धड़कन आ रही थी। लेकिन डिलीवरी के बाद बच्ची मृत अवस्था में मिली। अहमद ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उसका कहना है कि इससे बच्ची की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि डिलीवरी से पहले नर्स को बच्ची की धड़कन का पता नहीं चला था। इसलिए अल्ट्रासाउंड कराया गया था। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड में धड़कन कैसे दिखाई गई, यह जांच का विषय है। दिवाकर ने अस्पताल की नर्स द्वारा किसी लापरवाही से इन्कार किया। उनका कहना है कि डिलीवरी के समय कोई लापरवाही नहीं बरती गई। क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी ने कहा कि तहरीर मिलने पर मृत बच्ची का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें