फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की चेकिंग में 24 से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
धामपुर में विद्युत वितरण खंड प्रथम में चैकिंग के दौरान उपस्थिति रजिस्टर का मोबाइल से फोटो खींचत? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एसडीएम की चेकिंग में 24 से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

धामपुर। उपजिलाधिकारी विजयवर्धन तोमर ने शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे कई सरकारी विभागों के कार्यालयों की औचक चेकिंग की। इस दौरान विभिन्न विभागों के दो अधिशासी अभियंता, डीआरओ सहित दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी, कर्मी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई करने और एक एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
एसडीएम ने शुक्रवार को सबसे पहले अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के कार्यालय में चेकिंग की। इस दौरान अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, कर्मचारी विजेंद्र, दिग्विजय, मैस्सी, पुनीत, प्रीति, पूजा विश्नोई, ललिता, अमन यादव, मोहित, अरुण, प्रेमकुमार, विरेंद्र सिंह सहित 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने इसी कैंपस में स्थित सिंचाई विभाग मुरादाबाद के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उपखंड अधिकारी सहित तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। नलकूप विभाग में भी उपखंड अधिकारी गैरहाजिर पाये गए। डीआरओ सिंचाई विभाग योगेेंद्र सिंह भी चेकिंग में गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर अधिशासी अभियंता प्रथम विरेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी एपी सिंह सहित करीब आधा दर्जन कर्मी गैरहाजिर पाये गए। एसडीएम ने सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर का फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें