फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। धामपुर में नहटौर बाईपास रोड पर पिंडदान स्थल के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार सलीम उर्फ गुड्डू (30) और उसकी बेटी अदिनि (2 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि पत्नी, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी सलीम के परिजनों ने बताया कि सलीम बच्चों को लेकर किसी काम से शुक्रवार सुबह नहटौर गया था। जब वह दोपहर बाइक से घर वापस लौट रहा था तो धामपुर में नहटौर बाईपास मार्ग पर स्थित पिंडदान स्थल के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सलीम उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी तरन्नुम, पुत्र उमर और बेटी अदिनि गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम अदिनि की भी मौत हो गई। जबकि तरन्नुम और नौ माह के उमर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें