जलालाबाद-हरिद्वार बाईपास के गहरे गड़ढों से गुजरते वाहन। संवाद
जलालाबाद। क्षेत्र का डेढ़ किलोमीटर के बाईपास मार्ग पर डेढ़ सौ से ज्यादा गड्ढों में वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं। मार्ग पर गहरे गड्ढे हादसों के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ा रहे हैं।
जलालाबाद के आजाद चौक से मालन नदी पुल तक डेढ़ किलोमीटर का हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। क्षेत्रवासी इस्लामुद्दीन, अबुल वफा, ग्राम प्रधान मोनू, ग्राम प्रधान मो. जाकिर, एहतेशाम निजामी, अरशद अंसारी का कहना है कि हरिद्वार और देहरादून जाने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर गंतव्य को रवाना होते हैं। इसी बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय भी हैं, जहां लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है।
प्रशासनिक अधिकारी भी रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासी लंबे समय से प्रशासन से बाईपास मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।