फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की गतिविधियों पर नजर, पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की गतिविधियों पर नजर, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू ने दो राजनेताओं के पुतले फूंकने का ऐलान किया था। शनिवार को भाकियू पुतले फूंक सकती है। जिसे लेकर पुलिस और खुफिया इकाई दिनभर किसानों की नब्ज टटोलने में लगी रही। जिलेभर में अलर्ट किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले भर के किसान नेताओं और भाकियू पदाधिकारियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही। यूनियन से जुड़े किसानों को फोन कर जानकारी ली जाती रही। बता दें कि दो राजनेताओं के पुतले फूंकने का किसान यूनियन ने ऐलान किया था। पहले यह 14 अक्तूूबर को होना था, जिसे 16 अक्तूबर कर दिए जाने की चर्चा रही। हालांकि किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार की शाम तक भी अपने पत्ते नहीं खोले। पुतला कहां जलाया जाएगा और किसानों की क्या गतिविधि होगी।
विज्ञापन

वर्जन:::
जो भी कानून से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधि विरुद्ध काम हुआ तो मुकदमे कायम होंगे। - डा. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें