नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर स्थित श्री काली मंदिर पर शस्त्र पूजन को पहुंचे राजा भारतेंद्र सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
शस्त्र पूजा के साथ मनाया विजयदशमी उत्सव
नजीबाबाद। विजयदशमी पर साहनपुर किले में शस्त्र पूजन किया गया। क्षेत्रीय मंदिरों पर भी शस्त्र पूजन संपन्न हुआ।
नगर पंचायत साहनपुर स्थित पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह के आवास पर परंपरागत विजयदशमी उत्सव मनाया गया। काकरान खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल चौधरी की उपस्थिति में पंडित पंकज वशिष्ठ और अजय कुमार ने हवन पूजन कराया। पारंपरिक वेशभूषा में राजा भारतेंद्र सिंह ने तलवार पूजन के साथ पारंपरिक शस्त्र पूजा संपन्न कराई। आवास पर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने हरिद्वार मार्ग स्थित श्री काली मंदिर, स्वयंभू सिद्ध पीठ मोटा महादेव मंदिर और रानी सती मंदिर पहुंचे। वहां पर भी विधिवत रूप से शस्त्र पूजा संपन्न की गई। साहनपुर किले में आयोजित विजयदशमी पर्व और शस्त्र पूजन में पंडित शशिनाथ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, पंकज चौधरी, राघव प्रताप, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, बाबूराम तोमर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महबूब आलम, ब्रजवीर सिंह, नदीम गौतम कुमार, रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नजीबाबाद के साहनपुर किले में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन में उपस्थित राजा भारतेंद्र सिंह।- फोटो : NAZIBABAD