नजीबाबाद के गांव मोहनपुर में गोवंश उत्थान के संबंध में चर्चा करते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : NAZIBABAD
आदर्श गोशाला के रूप में विकसित होगा मोहनपुर गो संरक्षण केंद्र
नजीबाबाद। जिला प्रशासन मोहनपुर उर्फ फर्जपुर गो संरक्षण केंद्र को आदर्श गोशाला के रूप में विकसित करेगा। डीएम उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मोहनपुर गो संरक्षण केंद्र पर आयोजित संगोष्ठी और हवन कार्यक्रम में यह बात कही।
भारतीय गोवंश रक्षण संर्वधन परिषद (विहिप) की ओर से मोहनपुर में आयोजित गो संरक्षण एवं संवर्धन संगोष्ठी आयोजित की गई। सीडीओ केपी सिंह, बीडीओ विजय कुमार यादव, गोशाला के संरक्षक स्वामी श्याम महाराज, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा ने गोवंश संरक्षण के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने मोहनपुर उर्फ फर्जपुर गो संरक्षण केंद्र को आदर्श गोशाला के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन, गोवंश संरक्षण केंद्र संचालकों और ग्रामीणों को सहभागिता के भावना से काम करने और जल्द से जल्द गोशाला को आदर्श गोशाला बनाने की सलाह दी। संगोष्ठी एवं हवन में जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेंद्र वालियान, बीडीओ वीके यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, मलखान सिंह, चौ. ईशम सिंह, महावीर सिंह जिंघाला, रुचिता सिंह, कपिल सराफ, कर्मवीर सिंह, सुनील राजपूत सहित क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।