कोरोना वॉरियर के रूप में विधायक सम्मानित
नहटौर। ओम सिक्योरिटी नोएडा के चेयरमैन व क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार को दिल्ली में आयोजित सिक्योरिटी लीडरशिप सम्मिट 2020 में फ्रंटलाइन करोना वॉरियर के रूप में बैज ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
अगस्त क्रांति रोड दिल्ली स्थित पीएचडी हाउस में सेंट्रल एसोसिएशन प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी कृष्णन रेड्डी ने ओम सिक्योरिटी सहित कई सिक्योरिटी एजेंसियों को कोरोना संक्रमण काल में अग्रणी भूमिका निभाने पर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की ओर से शुभकामनाएं देते हुए फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर के रूप में ओमकुमार को सम्मानित किया। विधायक ओमकुमार ने बताया कि उनकी सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से कोरोना संक्रमण काल में अहम भूमिका निभाई गई है।