फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, गिरा तापमान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शीतलहर और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। बुधवार को कोहरे व ठंड की मार से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। कोहरा छंटने के बाद दोपहर करीब एक बजे निकली धूप भी बेअसर ही रही। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री था, जबकि बुधवार को लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मंगलवार की देर रात से ही आसमान में घना कोहरा छाने लगा था, जो बुधवार की दोपहर तक रहा। सुबह घने कोहरे के साथ हुई पास का दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की अधिकता के कारण वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। वाहन चालकों को दिन में भी हैड लाइट जलाकर चलना पड़ा। करीब एक बजे धूप निकली तो सभी लोग धूप लेने के लिए घरों से बाहर निकले। धूप के बावजूद न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार का पारा चार डिग्री तक गिर गया। बुधवार को तापमान अधिकतम बढ़कर 10.8 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने तथा ठंड और शीतलहर में तेजी के अलावा कोहरा बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुुर्गों पर ठंड का अधिक असर
जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन हरिओम गुप्ता के अनुसार सर्दी का सितम शुरु हो गया है। पिछले एक सप्ताह में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीजों की ओपीडी अधिक रही। नगर के वरिष्ठ फिजीशियन डा. नीरज चौधरी बताते हैं कि वैसे तो सर्दी का मौसम स्वास्थ्यवर्धक होता है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर ठंड लग जाती है। उन्होंने बताया कि आजकल उनके यहां पर उम्रदराज लोग नजला, जुकाम आदि से पीड़ित आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. केके सिंह ने बताया कि ठंड की मार चपेट में बच्चे भी आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बच्चों में निमोनिया और डायरिया की शुरुआत हो गई है। पिछले चार दिनों में वे ऐसे करीब 44 मरीजों का उपचार कर चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें ठंड से बचाव
-पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
-सुबह और शाम की सैर बंद करें।
-खाने पीने की ठंडी चीजों से परहेज करें।
-दिन में बार बार गर्म पानी पीएं।
-बच्चों और बुजुर्गों की खास देखभाल करें।
दिसंबर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
09 24.6 8.6
10 26.0 9.0
11 20.4 8.8
12 19.8 10.3
13 17.0 9.6
14 17.4 9.6
15 19.6 9.2
16 10.8 5.2
नोट-:आंकड़े मौसम वेधशाला नगीना से लिये गए हैं।

बिजनौर में बुधवार को छाया कोहरा।- फोटो : BIJNOR

बफजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती स्कूटी सवार युवतियां।- फोटो : BIJNOR

राजा का ताजपुर में ठंड में आग का सहारा लेते लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें