स्वर्णकार स्वाभिमान संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। स्वर्णकार स्वाभिमान संघ की ओर से रविवार की रात शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने भरोसा दिया कि जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह आधी रात में भी तैयार रहेंगे।
स्वर्णकार चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक शंभू रस्तोगी और विजय प्रकाश वर्मा ने नव नियुक्त अध्यक्ष पंकज वर्मा, महामंत्री शलभ वर्मा, उपाध्यक्ष संदीप मराठा, सनी वर्मा, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पंकज वर्मा ने भरोसा दिया कि वह बगैर भेदभाव के संगठन के नियमों के अनुरूप दायित्व का निर्वहन करेंगे। किसी का शोषण नहीं होने देंगे। संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहेंगे। संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर संगठन की ओर से विधायक अशोक राणा को सोने के मुकुट और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम वर्मा, कपिल वर्मा, सुमित वर्मा, हिमांशु वर्मा, नितिन अग्रवाल, वीरेंद्र रस्तोगी, रामबाबू सराफ, राकेश वर्मा , जितेंद्र वर्मा , मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।