फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विधायक सहित सपा, आसपा और कांग्रेस नेताओं को घर पर किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दिल्ली प्रदर्शन और मो. अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की अवैध घोषित इमारतों को गिराने के मामले में सपा, आसपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के दिल्ली व रामपुर कूच करने की संभावना पर उन्हें घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद, सपा के विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र नईम मकरानी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी रफीक अंसारी, सपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मौअज्जम खां सहित कई सपा नेताओं को पुलिस ने बुधवार को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। हाजी रफीक अंसारी नजरबंद होने की वजह से कार्यकर्ताओं के साथ तहसील ज्ञापन देने नहीं पहुंच सके।
उधर वरिष्ठ सपा नेता एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को शिक्षा का मंदिर बताया। उन्होंने यूनिवर्सिटी मामले में कार्रवाई को आजम खां से द्वेष भावना से प्रेरित बताया। जंतर-मंतर आंदोलन को शिक्षा के अधिकार से जुड़ा बताते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाने, फर्जी मामले दर्ज करने की उन्होंने निंदा की।
विज्ञापन

वहीं पुलिसकर्मियों ने आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम को सवेरे से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया। चेयरमैन ने दिल्ली प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए निर्दोष छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।
उधर कांग्रेस के काटपुर निवासी जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी नसीम अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वमोहन, युवा प्रदेश सचिव अभिनव अग्रवाल एड. को भी सादी वर्दी में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दिल्ली कूच करने की संभावना को देखते हुए उनके घर पर पूरे दिन नजरबंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें