किरतपुर। यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजित बीटीएफ की बैठक में स्पेशल मिशन इंद्र्रधनुष के अंतर्गत छूटे बच्चों को नियमित टीकाकरण का आह्वान किया गया। बुधवार को विकास खंड कार्यालय में यूनिसेफ की स्थानीय बीएमसी शमा परवीन द्वारा ब्लाक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजन किया गया। इसमें विकास विभाग से बीडीओ, एडीओ पंचायत, नगरपालिका, शिक्षा विभाग एंव स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
बीएमसी शमा परवीन ने कहा कि 23 मार्च और 5 व 6 अप्रैल को स्पेशल मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत शिविर लगाकर छूटे बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के तहत 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इसके साथ ही 45 वर्ष तक के बीमार लोगों को भी कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। किरतपुर में सोमवार, बृहस्पविार और शुक्रवार को सीएचसी, अरबन स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा। बैठक में बीडीओ धर्मवीर सिंह, डा. वतन सिंह, राकेश सिंह, आईओ रश्मि चौधरी, मुनेश शर्मा, राजबीर सिंह, आमना दिलशाद अलवी, याकूब मलिक शामिल रहे।