फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लापता युवक का शव तालाब से मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की बेंच पर भी एक अज्ञात व्यक्ति मृत मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलूशाह निवासी अब्दुल वहीद का पुत्र मो.शहजाद (30) मनोरोगी था। सोमवार की शाम अचानक घर से शहजाद लापता हो गया। परिजन पूरी रात शहजाद को तलाशते रहे। मंगलवार सुबह तालाब में शव पड़े होने की सूचना पर परिजनों ने शहजाद की पहचान की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने युवक के मनोरोगी होने की बात कहकर शव देने के लिए कहा। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर एक अज्ञात व्यक्ति प्लेटफार्म की बेंच पर सोमवार की देर शाम मृत मिला। जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर ने बताया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ है। वह अक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास टहलता नजर आता था। लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान न होने पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें