फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी ढंग से लापता किशोर पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
नजीबाबाद से लापता किशोरों को परिजनों को सौंपते एसआई पवन कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लापता किशोरों को पुलिस ने बढ़ापुर से किया बरामद
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। राजा रामपुर क्षेत्र से दो किशोरों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका की तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को बढ़ापुर क्षेत्र से बरामद कर लिया।
जलालाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव राजारामपुर निवासी नजाकत अली का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अनस, उसका तहेरा भाई मोहम्मद दानिश पुत्र कमाल अख्तर शनिवार को अचानक लापता हो गए। पड़ोसी ने परिवार को सवेरे दोनों को एक साथ जाते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो.अनस के पिता नजाकत अली ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों किशोरों के अपहरण की आशंका व्यक्त की। थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार ने किशोरों को तलाशने का काम शुरू किया। चौकी प्रभारी ने एक घंटे में दोनों किशोरों को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के के गांव गावड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस ने अनस और दानिश को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें