फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून का नहीं खौफ: बाइक सवार मनचलों ने सरेआम की फायरिंग, स्कूल से घर लौट रही छात्राओं में मची भगदड़

Mon, 20 May 2024 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के बीच बाइक से पहुंचे मनचलों ने अवैध हथियारों से सरेआम फायरिंग की। इस दौरान छात्राओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्कूल से घर जा रही छात्रों के पास जाकर बाइक सवार मनचलों ने अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। जिससे वहां मौजूद छात्राओ में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


सोमवार को चंदक स्थित इंटर कालेज की ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित हुई है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छात्र छात्राएं अपने घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान चंदक-पुंडरी मार्ग पर बाइक पर सवार कुछ मनचलों ने घर जा रही छात्राओं के समीप जाकर अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

घटना से छात्राओं में भगदड़ मच गई। उधर से गुजरने वाले राहगीरों में भय व्याप्त हो गया। घटना के बाद युवक घटना स्थल से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार मनचले एक युवती को उसके भाई के साथ जाता देख आग बबूला हो गए, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस भी लापरवाह नजर आई।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मंडावर थानाध्यक्ष रवि तोमर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं आई है। फिर भी जांच कराई जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें