बदमाशों ने की बुध बाजार में फायरिंग
किरतपुर । बुधवार की रात ग्राम भनेड़ा के एक बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ गांव के मुख्य बुध बाजार में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान बदमाशों ने वहां स्थित ग्राम प्रधान के पति की मिठाई की दुकान पर बैठे उनके भाई के साथ मारपीट की और प्रधान के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अचानक गोली चलने से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
गांव का रियाज एक हिस्ट्रीशीटर है। दो माह पूर्व भी दबिश देने घर गई पुलिस टीम पर भी उसने हमला बोल दिया था। इसमें एक सिपाही घायल हो गया था। इस मामले में वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में है। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह अपने तीन साथियों को लेकर बुध बाजार आया और दहशत फैलाने की नीयत से तमंचे से कई फायर किए। रियाज ने ग्राम प्रधान हुस्ना नाज के प्रति इख्तियार अहमद की दुकान के भीतर घुसकर इख्तियार के छोटे भाई अमन के साथ मारपीट की। इख्तियार अहमद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार अमन के साथ मारपीट के दौरान रियाज बार-बार धमकी दे रहा था।