फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वोट बनवाने के लिए नाबालिगों की उम्र बढ़ाकर फार्म भर दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में बिजनौर के गांव मुबारकपुर कलां में फर्जी वोट बनवाने का मामला पकड़ में आया है। फर्जी वोट बनवाने के लिए नाबालिगों की उम्र बढ़ाकर फार्म भर दिए। अब कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन ने थाना हीमपुर दीपा पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार अपना पक्ष मजबूत करने के लिए फर्जी तरीके से वोट बढ़वाने में लगे हैं। ऐसा ही कुछ हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारकपुर कलां से सामने आया। बीएलओ परवेंद्र कुमार ने मुबारकपुर कलां के ग्राम प्रधान संभावित प्रत्याशी फाजिल को नए वोट बनवाने के लिए प्रारूप-दो के 24 फार्म दिए थे। उन्होंने फार्म भरकर इसके साथ पैनकार्ड, आधार कार्ड की कॉपी लगाई। तहसील स्तर पर हुई जांच में सभी आधार कार्ड एवं पैनकार्ड में अंकित जन्मतिथि संदिग्ध पाई गई। रजिस्ट्रार कानूनगो, निर्वाचन कार्यालय ने इसकी आख्या दी। इन सभी फार्मों को बीएलओ ने अस्वीकृत कर दिया है। वोट बढ़ाने के लिए प्रारूप-दो में आधार कार्ड एवं पैन कार्ड में संशोधन कराकर दस्तावेज लगाने पर दोषी के विरुद्ध एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है।
18 साल से कम है सभी की उम्र
जांच में सामने आया कि जिन 24 फार्म में उम्र बढ़ाकर दस्तावेज लगाए गए हैं। हकीकत में उनकी उम्र 18 साल से कम है। दूसरे लोगों के पैनकार्ड, आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके वोट बढ़वाने की मंशा से फार्म भरे गए। मगर, जांच में फर्जी वोट बनवाने का मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुबारकपुर कलां में प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी फाजिल ने 24 लोगों के फार्म में गलत दस्तावेज लगाए। इन लोगों की उम्र 18 से कम है। पात्र नहीं होने पर भी जन्मतिथि में फेरबदल कर फार्म के साथ पैनकार्ड, आधार कार्ड की कॉपी लगाई गई। उस पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। - रितु रानी, एसडीएम सदर, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें