फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्थान को भाजपा का समर्थन करें अल्पसंख्यक : जावेद मलिक

विज्ञापन
धामपुर में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का स्वागत क - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
उत्थान को भाजपा का समर्थन करें अल्पसंख्यक : जावेद मलिक
विज्ञापन

शेरकोट। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास के लिए जितना काम भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से हुआ है। कभी किसी और दल की सरकारों में नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस और सपा को दंगा कराने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने विधायक अशोक राणा के समर्थन में अल्पसंख्यकों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

मोहल्ला तराई में मंगलवार को हुए भाजपा अल्पसंख्यक सम्मेलन में जावेद मलिक ने यूपी और केंद्र की उपलब्धियों के गिनाया। कहा कि उन्हें भाजपा का पूरा समर्थन कर एक बार फिर से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार को बहुमत के साथ बनाना है। मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को 1441 आवास दिए। जिसमें 1017 आवास मुस्लिम समुदाय को दिए हैं। उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए। गैर दलों की सरकारों में दंगा कराने, कारोबार छीनने का काम किया गया है। इस मौके पर एमपी बक्शी, धर्मवीर सिंह, रईस अहमद, प्रवीण कुमार, अंकुर जैन, नीरज कुमार, इसरार कससार, अनूप बाल्मीकि, नीरज विश्नोई, छबील प्रधान, सरदार मलकीत सिंह, बिलाल चौधरी, डॉक्टर इमरान अहमद, मुजाहिद त्यागी, पंडित शरद चंद्र शर्मा, प्रदीप यादव, नितिन प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें