फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों की सिल्ट सफाई का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
मंडावर में माइनर के सिल्ट सफाई काम को देखती भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
माइनरों की सफाई का काम शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। सिंचाई विभाग ने माइनरों की सिल्ट सफाई का काम मंगलवार से शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने नारियल फोड़कर सिल्ट सफाई के काम की शुरूआत कराई। करीब 93 किमी सिल्ट की सफाई होगी।
विज्ञापन

विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी ने सिंचाई विभाग के अफसरों से काम शुरू होने से पहले बात की। कहा कि माइनरों से किसानों की फसलों तक पानी पहुंचता है। अगर सिल्ट अच्छी तरह साफ न हुई तो किसानों को परेशानी होगी। किसानों की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि रायपुर, मंडावर, किशनपुर, इनामपुरा, रतनपुर, हुसैनपुर, देवापुर, शहजादपुर, सुल्तानपुर, रायपुर, दयालवाला, रामजीवाला, कबूलपुर, इस्लामपुर, फरीदपुर दरगो, कादरपुर, नंगली, झाल, वाजिदपुर माइनरों की सफाई की जाएगी। कहा कि वे सिल्ट सफाई के काम की पूरी निगरानी करेंगी। अगर गांववालों को इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो वे उन्हें या सिंचाई विभाग के नंबर 01342-226493 पर फोन कर सकते हैं। इस दौरान सहायक अभियंता बृजेश कुमार, जेई अनिल कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें