फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़, स्कूलों में घटिया मसालों से बन रहा 'मिड डे मील'

Sun, 21 Jul 2019 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मिड-डे मील के भोजन में मिलीं खामियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन की ओर से मध्याह्न भोजन की जांच के लिए गठित की गई टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी डीआईओएस अमरोहा ने बिजनौर जिले के दस प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें मध्याह्न भोजन में कई खामियां मिली।

विज्ञापन


एक स्कूल में तीन स्कूलों का भोजन बनता मिला तो कई में घटिया मसालों का प्रयोग हो रहा था। स्कूलों में बच्चों को फल नहीं दिए जाने की भी शिकायत मिली। साफ सफाई भी नहीं हो रही थी। डीआईओएस ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मध्याह्न भोजन के अनुश्रवण के लिए प्रत्येक जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिले में टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी डीआईओएस अमरोहा रमाज्ञा राम को बनाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को डीआईओएस अमरोहा ने अपनी टीम के साथ जिले के दस प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को देखा।

डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने बिजनौर के जिन स्कूलों का निरीक्षण किया है, उनमें बच्चों को फल नहीं वितरित किए जाने की शिकायत मिली है।

रसोईघरों की साफ सफाई भी ठीक नहीं हो रही है। भोजन में ब्रांडेड मसालों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। गांव बैरमाबाद के स्कूल में तीन स्कूलों के बच्चों का भोजन एक ही स्थान पर बनता पाया गया।

स्कूल में भोजन बनाने का स्थान तक उचित नहीं है। यहां पर 172 बच्चों का भोजन बन रहा था। उन्होंने तीनों स्कूलों का अलग अलग भोजन बनवाने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों को फल वितरित नहीं करने पर शिक्षकों को फटकार भी लगाई गई है।
विज्ञापन

mid day meal - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने नगर क्षेत्रों में भोजन वितरित करने वाली संस्थाओं की रसोईघरों का भी निरीक्षण किया। इनमें भी अनियमितता मिली है। इसके उपरांत डीआईओएस ने बीएसए कार्यालय पहुंच कर जिले के सभी बीईओ, मध्याह्न भोजन के डीसी व अन्य कर्मचारियों की बैठक ली।

बीईओ को समय-समय पर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए हैं। बाद में डीआईओएस व नोडल अधिकारी ने सीडीओ से भी भेंट की तथा स्कूलों की भोजन व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्कूलों के किए गए निरीक्षण की आख्या शासन को भेज दी है।

इन स्कूलों का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी व डीआईओएस अमरोहा रमाज्ञाराम ने अपनी टीम के साथ जिले के जूनियर हाई स्कूल लिंडरपुर, प्राथमिक विद्यालय कुंडा बल्दाना, आकू, बैरमाबाद गढ़ी, खेड़की, रघुनाथपुर, कुंडा भागैन, धर्मपुरा, जूनियर हाई स्कूल अगरी तथा प्राथमिक विद्यालय रवाना के स्कूलों में निरीक्षण किया है। नोडल अधिकारी के निरीक्षण से स्कूलों के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें