फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला उद्योग परिसर में आज लगेगा मेगा क्रेडिट मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग परिसर में शुक्रवार को मेगा क्रेडिट मेला लगेगा। मेले में 150 युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



मेले में ओडीओपी और एमएसएमई योजना के तहत 10 स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर जिले के प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग भी मार्गदर्शन करेगा। इसके अलावा विभिन्न बैंकों अपने स्टॉल लाएंगे। जहां पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और ओडीओपी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें