फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा सीट मिलने की संभावना

Wed, 10 Sep 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस शुरू होने के बाद डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स शुरू करने की तैयारी है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा शुरू करने के लिए टीम ने निरीक्षण किया। विभाग को डीएनबी सीट मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


मेडिकल प्रशासन की ओर डीएनबी की शुरूआत करने के लिए एनबीई (राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड) में आवेदन किया था। इसके बाद मंगलवार को एनबीई की ओर से एलएलआरएम के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर रचना चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल में सभी सुविधाओं को परखा। मरीजों की संख्या, ओपीडी की स्थिति, अस्पताल में भर्ती मरीज, ओटी संख्या, कंसल्टेंट रूम सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की। प्रोफेसर रचना चौधरी अपने निरीक्षण की रिपोर्ट एनबीई को सौपेंगी। मानक के अनुरूप प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डीएनबी शुरू होने की पूरी संभावना है। लेकिन, अभी यह साफ नहीं है कि डीएनबी डिग्री या डिप्लोमा किसके लिए सीट मिलेगी।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डीएनबी के लिए टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में चीजें संतोषजनक मिली हैं। डीएनबी कोर्स शुरू होने की पूरी संभावना है। जल्द ही एनबीई की ओर से डीएनबी के लिए हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें