फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानी आने की आहट में हाईवे पर खाट बिछाकर काटी रात

Wed, 10 Sep 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के टूटने के डर से अपने पशुओं के साथ हाइवे पर चारपाई पर लेटे ग्रा
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार रात 11 बजे मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर यातायात रुकने पर वाहनों का शोर थम चुका था। सड़क के आसपास में रहने वाले लोगों ने पानी आने के डर से ही घर छोड़ दिया। घरेलू सामान को ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादा, पशुओं का ठौर सड़क पर बनाया और सड़क पर खाट बिछाकर पूरी रात खुले में ही गुजारी।
विज्ञापन

तटंबध टूटने पर गंगा बैराज के तटबंध की तलहटी में बसे 10 गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सोमवार रात करीब दस बजे तटबंध टूटने की सूचना के साथ ही हाईवे को बंद कर दिया गया था। गांवों में भी इस सूचना पर अफरातफरी मच गई। रात में रिपोर्टिंग टीम 1:15 बजे बिजनौर बैराजर पर पहुंची। बैराज से थोड़ा पहले गांव औरंगपुर बीबी के सात परिवारों के घर हाईवे के पास ही है।
सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सामान भरा हुआ था। यहां पर शेर सिंह ने बताया कि तटबंध टूट चुका है। पानी कब उनके घर तक पहुंच जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसे में उन्होंने अपने पशुओं और परिवार के लोगों के साथ घर छोड़ने का मन बना लिया है। शेर सिंह के अलावा गंगाराम, कलावा, प्रमोद आदि ने भी चार ट्रैक्टरों में अपना सामान भर रखा था।
विज्ञापन

इन लोगों ने हाईवे पर ही खाट बिछाकर रात गुजारी। हालांकि वे अब पानी आने का ही इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सामान उन्होंने बांध लिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर तैयार है। पानी के आते ही वह यहां से निकल लेंगे।

बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के टूटने के डर से अपने पशुओं के साथ हाइवे पर चारपाई पर लेटे ग्रा

बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के टूटने के डर से अपने पशुओं के साथ हाइवे पर चारपाई पर लेटे ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें