फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बिजनौर में मामा ने नौ साल की भांजी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पिता को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नूरपुर में रिश्तों को तार-तार करते हुए कलयुगी मामा ने अपनी नौ साल की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रिश्तों की मर्यादा को तार तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की भांजी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पिता को आप बीती बताई तो पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नूरपुर थानाक्षेत्र के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर संभल जनपद का एक परिवार ईंट पथाई का काम करता है। इसी भट्टे पर इस परिवार के मुखिया का सगा साला अजय निवासी सलेमपुर जनपद बुलंदशहर भी अपने पिता के साथ मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें: मर्डर: सिरफिरे ने दुष्कर्म के विरोध में छात्रा को घर में घुसकर दी खौफनाक मौत, हत्या के बाद शव के साथ..

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सभी ईंट पाथने के लिए गए थे। भट्टे पर मजदूरों के लिए बनी कोठरी में संभल के परिवार की नौ वर्षीय बालिका अकेली थी। इस दौरान वहां पहुंचे अजय ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

पिता के आने के बाद बालिका ने आपबीती बताई। मामा द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म करने की बात सुनकर सभी दंग रह गए। पीड़ित बालिका को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मामा अजय को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी अजय से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें