फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन

नगीना। क्षेत्र के ग्राम मझेडा शकरू में एक विवाहिता की ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति व सास सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाना क्षेत काठ के उमरी कला निवासी नसीमुद्दीन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी पुत्री शहरीन की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व शादाब निवासी ग्राम मेमदाबाद थाना शेरकोट के साथ हुई थी। आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से ही शादाब उसकी लड़की को दहेज के लिए परेशान करता था। आरोप है कि इसमें शादाब के घर वाले भाई एजाज व सास भी इस काम में उसका साथ देते थे व उसकी लड़की को दहेज के लिए परेशान करते थे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 21 अप्रैल की रात करीब एक बजे रात्रि में शादाब ने हमें फोन करके सूचना दी कि आपकी लड़की शहरीन की मौत हो गई है। सूचना पर जब वह ग्राम मझेडा पहुंचे तो शहरीन का शव खाट पर पड़ा था तथा चेहरे पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि मौके पर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। कहा गया कि शहरीन की हत्या शादाब, एजाज व उसकी मां ने मिलकर की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें