फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने समेत छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बास्टा निवासी कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री शीबा का विवाह सात वर्ष पूर्व नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी नदीम के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी पुत्री का दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे थे। दो वर्ष पहले उसका दामाद पुत्री को छोड़कर सऊदी अरब चला गया। उसके जाने के बाद पुत्री का जेठ मुकीम उस पर बुरी नजर रखता था। तीन दिन पहले मुकीम उसकी पुत्री के कमरे में घुस आया और उससे अभद्रता का प्रयास किया। उसकी पुत्री ने जब इस घटना की शिकायत करने की बात कही तो ससुराल वालों ने उसकी पुत्री पर थिनर छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी शीबा को उपचार के लिए दिल्ली भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नदीम, जेठ मुकीम के अलावा सास, ससुर, ननद व नंदोई के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें