फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन की सूचना पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
धामपुर में सब्जी की दूकान पर लगी लोगो की भीड़। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लॉक डाउन की सूचना पर बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देश में फैल रही कोरोना वायरस महामारी पर रोक लगाने के लिए जैसे ही मंगलवार को लॉक डाउन करने का आदेश सुनाया तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

किराना की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों का महाकुंभ लगा रहा। हालांकि दुकानदारों का सुझाव था कि वह घबराएं नहीं। सरकार की ओर से आवश्यक वस्तुओं के सामान की दुकानों को खोलने की व्यवस्था है लेकिन फिर भी लोग नहीं माने। यही सब्जी मंडी का भी हाल रहा। सब्जी मंडी में आलू 150 रुपये धड़ी के हिसाब से जमकर लाइन से बिका। किराना की दुकानों से दाल आटा खरीदा। हालांकि प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को 12:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक खुलने की छूट दी गई है। लेकिन लोगों ने इस पर भी कोई अमल नहीं किया। नगर के विशाल अहमद, कृपाल सिंह का कहना है कि पता नहीं यह कब तक चलेगा। अब तक तो यह मान रहे थे कि बिजनौर जनपद में नहीं होगा। लेकिन अब खरीदारी करने को मजबूर हैं। ऐसा ही नगर के कौशल कुमार, गजेंद्र सिंह, आदित्य चौहान, अशोक कुमार ने कहा। लोगों का कहना है कि आलू एक ऐसी सब्जी है जो किसी भी चीज में चलती है। इसलिए लोगों ने आलू की खरीदारी सबसे ज्यादा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें