बिजनौर पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
फोटो 14
बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। विजेताओं को डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम न्यायिक नितिन मदान ने पुरस्कृत किया।
800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में लिली हाउस का हर्ष, दीशु, मैरीगोल्ड हाउस का हिमांशु, सीनियर वर्ग में लिली हाउस का आशीष, मोहित, मैरीगोल्ड हाउस का हारिश, बालिका वर्ग में मैरीगोल्ड हाउस की मिताली, रोज हाउस की राशिका, प्रीतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में मैरीगोल्ड का तरुण, रोज हाउस का रितिक, मैरीगोल्ड हाउस का आदित्य, बालिका वर्ग में रोज हाउस की राधिका, मैरीगोल्ड हाउस की नेहा, लोटर हाउस की दिव्यांशी, डिस्कस थ्रो में जूनियर बालक वर्ग में रोज हाउस का रितिक, मैरीगोल्ड हाउस का अर्मिस, लोटस हाउस का निशांत, बालिका वर्ग में लिली हाउस की राशि, मैरीगोल्ड हाउस का तान्या, लोटस हाउस की गीतिका प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में लिली हाउस का दीपांशु, मैरीगोल्ड हाउस का तरुण, लोटस हाउस का निशांत, बालिका वर्ग में मैरीगोल्ड हाउस की मिताली व खुशी, लोटस हाउस की दिव्यांशी, सीनियर वर्ग में मैरीगोल्ड हाउस का उदयवीर, लोटस हाउस का अभिषेक, मैरीगोल्ड हाउस का मानव, बालिका वर्ग में लिली हाउस की साक्षी, पूजा, मैरीगोल्ड हाउस की प्रिंसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। सर्वाधिक अंक पाने पर मैरीगोल्ड हाउस को चैंपियन की ट्रॉफी दी गई। लिली हाउस को रनर अप की ट्रॉफी दी गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह, वर्धमान कॉलेज की पूर्व प्राचार्या मीना बख्शी, विजय कुमार, धर्मवीर सिंह, क्षितिज कुमार, चेयरपर्सन सुशीला सिंह, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।