चांदपुर। आधारशिला द स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप बालिका वर्ग में पटेल हाउस की नितेश कुमारी व बालक वर्ग में गांधी हाउस के पारितोष ने चैंपियनशिप हासिल की है। जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग में पटेल हाउस की यमिका, बालक वर्ग में पटेल हाउस के तुषार चैम्पियन रहे। जूनियर वर्ग में पटेल हाउस व सीनियर वर्ग में गांधी हाउस सर्वश्रेष्ठ रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बोस हाउस ने ट्राफी जीती। खो-खो में पटेल हाउस ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मार्च पास्ट की ट्राफी तिलक हाउस ने जीती। बैडमिंटन पंचम ग्रुप बालिका वर्ग में सौम्या त्यागी, भावना सिंह, इफरा खान विजेता रहीं। कनिका, कार्तिका उपविजेता रही। बालक वर्ग में रिद्म काम्बोज, सुजल वर्मा, अरिदम विजेता, अभिषेक, प्रथम गोयल, गर्वित उपविजेता रहे। षष्ठम ग्रुप में बालिका वर्ग में अनुष्का सिंघा, काजल ढाका, अनुष्का वर्मा विजेता व अपूर्वा वर्मा, दिव्या विश्वकर्मा, शिवांगी बंसल उपविजेता रही। बालक वर्ग में शक्ति यादव, अलवाज व अनंत विजेता, संयम वर्मा, सहज गोयल, पारितोष उपविजेता रहे।
कक्षा सात व आठ में 100 मीटर दौड़ बालक में मयंक राजपूत व बालिका में यमिका प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालक में पीयूष व बालिका में यमिका प्रथम, लंबी कूद बालक में तुषार व बालिका में यमिका प्रथम, गोला फेंक बालक में सार्थक व बालिका में अंशिका प्रथम, ऊंची कूद में मनु प्रताप प्रथम रहे। कक्षा नौ व दस में हुई 100 मीटर दौड़ में दीप्ति यादव व अंशिका सिंह प्रथम, 200 मीटर दौड़ में दीप्ति यादव व अंशिका सिंह प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अभिलाषा व सुमित प्रथम, लंबी कूद में हर्षित व अंशिका प्रथम, ऊंची कूद में हर्षित भुल्लर प्रथम, शॉटपुट में शफिया परवीन व समीर प्रथम, डिस्कस थ्रो में खुशी रानी व समीर प्रथम, 800 मीटर दौड़ में अभिलाषा व प्रद्युम्न प्रथम स्थान पर रहे।
कक्षा 11-12 में हुई 100 मीटर दौड़ में नितेष कुमारी व गौरव प्रथम, 200 मीटर दौड में नितेष व परितोष प्रथम 400 मीटर दौड़ में पारितोष, नितेष व प्रेरणा प्रथम, 800 मीटर दौड़ में पारितोष प्रथम, लम्बी कूद में ग्रिवा देओल, तानशी व गौरव प्रथम, डिस्कस थ्रो में अनुषा व गौरव प्रथम, शॉटपुट में निष्ठा व गौरव प्रथम, ऊंची कूद में गौरव प्रथम स्थान पर रहे। चार गुणा 100 रिले रेस बालिका वर्ग में पटेल हाउस की नितेष, वर्णिका, यमिका, छायांशी व बालक में गौरव, अभिनव, अर्जुन, पारितोष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर रेस में सुहानी प्रथम, यमिका द्वितीय व काजल ढाका तृतीय रही। बालक में पारितोष प्रथम, हर्षित द्वितीय व रितिक तृतीय रहे। विजेताओं को विद्यालय संरक्षक राधेश्याम कर्णवाल, प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा आदि ने पुरस्कार दिए। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अरुण कुमार नागर व सुंदरपाल के नेतृत्व में हुई। इनर सर्कल में विकास शैलानी, स्कोरर में राहुल गोस्वामी व शिवम भटनागर रहे। कार्यक्रम का संचालन चतुर्भुज पाण्डेय ने किया।