किरतपुर। भव्य झांकियों के साथ रविवार शाम रामडोल का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर पर मुख्य यज्ञमान आशीष अग्रवाल ने महा आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह सुरक्षा की दृष्टि से पूरे अमल के साथ जुलूस में शामिल रहे। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुए जुलूस में सबसे आगे धर्म ध्वज उसके पीछे बैंड मधुर धुन बजाता चल रहा था। राधा कृष्ण शिव पार्वती, बजरंग बली हनुमान की झांकियां जुलूस में मुख्य रहीं। वहीं महाकाली का अखाड़ा एवं राधा कृष्ण का रासनृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। रामडोल के जलूस में पहली बार ऊंट भी शामिल किए गए।
मौके पर नवनीत मित्तल, राकेश माहेश्वरी, विजय कालरा, अतुल रस्तौगी आदि ने किया। जुलूस देर रात श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर आकर समाप्त हुआ।