फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच कराने वाले आढ़ती ही कर सकेंगे कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित मिलने पर मंडी समिति रविवार को रही बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडी समिति के तीन कारोबारी संक्रमित पाए जाने पर रविवार को मंडी समिति बंद रखी गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने सभी कारोबारियों को कोरोना संक्रमण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने तीन कारोबारी संक्रमित पाए जाने पर मंडी समिति का कारोबार बंद कर गेट पर ताले लटका दिए। सब्जी, फल और अनाज का कारोबार बंद होने से आढ़तियों और बाहर से सब्जी-अनाज लेने आए कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने बताया कि सोमवार को मंडी में आढ़त आदि का काम होगा लेकिन उन्हीं कारोबारियों को छूट होगी जो अपनी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें