फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने युवक को कुचल डाला

Thu, 28 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
कालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मरे युवक के विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालागढ़  में  सुरक्षा बैरियर के सामने तेज गति से जा रहे वाहन ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो  गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसओ आरपी सिंह के  अनुसार आरोपी वाहन की तलाश  की जा रही है।
विज्ञापन

नई बस्ती कालागढ़ निवासी भारत सिंह ने बताया कि उनका भाई नौबत लाल मजदूरी करने को घर से निकला था। पता नहीं कौन सा वाहन उसके भाई को टक्कर मार कर चला गया, जिसे उसकी मौके पर मौत हुई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन वाहन के बारे में कोई नहीं बता सका। पुलिस वाहन को अपने स्तर से तलाशने का प्रयास कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम  मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
वहीं नगीना में मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी सरफराज पुत्र बुंदू काष्ठ कला का माल भरकर नहटौर के चौराहे से नगीना की  ओर आ रहा था। धामपुर की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो    गया। उसमें रखा सारा सामान बिखर गया। आस पास के ई-रिक्शा चालकों ने कार चालक राजपाल पुत्र बदुआ सिंह निवासी देहरादून को घेर लिया। बाद में आस पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया और घायल को बिजनौर रेफर किया गया। 
विज्ञापन


हादसे में तीन चोटिल
नजीबाबाद में  नजीबाबाद में हाईवे पर मालन नदी पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने  हुई टक्कर में बाइक सवार युवक किरतपुर निवासी जावेद और अख्तर बाइक से छिटक गए। एक युवक पुल की रेलिंग से  नीचे गिर गया जबकि दूसरा रेलिंग से टकरा गया। दोनों  युवकों के गंभीर चोटें आईं। घायलों को प्राइवेट उपचार  दिलाया गया। परिजनों के अनुसार सामने से आ रही कार का टायर फट जाने से हादसा हुआ।  उधर, मंडावली के गांव राहतपुर में तेज रफ्तार कार टक्कर से राहतपुर निवासी अख्तर (55 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को  प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वृद्ध की नाजुक स्थिति देखते   हुए उसे ने मेरठ के लिए रेफर किया गया।

कार की टक्कर में बाइक सवार घायल
रेहड़ में बादीगढ़ में हर्रायवाला के पास कार और बाइक की टक्कर  हो गई। गांव सीरवासुचंद निवासी अफजाल पुत्र शराफत फेरी लगाकर क्षेत्र के गांवों में सरसों   का तेल बेचने का कार्य करता है। बुधवार को जब वह बाइक से जा रहा था तो जसपुर से अफजलगढ़ जा रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर  गिर गई। अफजाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अफजाल को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं अफजलगढ़ में कासमपुरगढ़ी निवासी खुर्शीद का पुत्र शुऐब आठ वर्ष घर के  बाहर खेल रहा था।ो  बाइक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद  काशीपुर ले जाया गया है। घायल के पिता खुर्शीद ने घटना की पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें