फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ढाबे पर खाना खा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, फौजी गंभीर घायल; पुलिस मौजूदगी में हुई वारदात

Thu, 09 Oct 2025 10:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ढाबे पर खाना खाते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि फौज में तैनात उसका भाई गंभीर घायल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन
Bijnor - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर हल्दौर के पास स्थित एक ढाबे पर बुधवार देर रात खूनी संघर्ष हो गया। ढाबे पर खाना खा रहे तीन चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि फौज में तैनात उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में ही ढाबा संचालक और उसके साथियों ने हमला बोला था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

जानकारी के मुताबिक, वाजिदपुर निवासी सन्नी पुत्र सुखबीर अपने भाई हिमांशु पुत्र गम्भीर और चचेरे भाई अंकुर पुत्र रणधीर के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान ग्राम खतापुर निवासी ढाबे के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कर्मचारियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सन्नी और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सन्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फौज में तैनात हिमांशु की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित पक्ष के ही अंकुर को रात में हिरासत में ले लिया था। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजन भड़क गए और बालकिशनपुर चौराहे पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें