फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन में डूबकर अधेड़ की मौत

Tue, 09 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में मालन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। किरतपुर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में कोई कार्रवाई न करने की पुलिस से गुहार करते हुए परिजनों ने पुलिस से शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी ओमपाल सिंह (55) गांव के ही रहने वाले अपने साथी राजपाल सिंह के साथ रविवार को किरतपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर  खरीदने के लिए गया था।  दोनों को घर लौटने में  काफी देर हो गई। बाइक से लौटते समय रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों किरतपुर क्षेत्र के गांव असगरपुर में मार्ग क्रॉस कर रही मालन नदी पर पहुंचे। वहां पहले से ही नदी में आए उफान में रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था। नदी से पैदल आवागमन जारी रखने के लिए नदी के आसपास गांव के लोगों ने लकड़ी के तख्तों का अस्थायी रपटा बनाया था।
राजपाल सिंह रपटे के  ऊपर से बाइक समेत गुजर गया, जबकि उसके पीछे पैदल आ रहे ओमपाल सिंह का पांव फिसलने से वह         नदी में गिर गया। राजपाल  सिंह ने गांव पहुंचकर ओमपाल के नदी में डूबने की सूचना दी। 
विज्ञापन

ओमपाल सिंह के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ओमपाल की तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे घटनास्थल से डेढ़-दो किलोमीटर दूर नदी में ओमपाल सिंह का शव  बरामद हुआ। इस बीच किरतपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र मोनू ने घटना के संबंध कार्रवाई न करने की पुलिस से गुहार की। पुलिस  ने शव परिजनों के सुपुर्द        कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें